ढ़हे मकानों के मृतक परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री
सच की दस्तक डेस्क चन्दौली
चन्दौली के क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय शनिवार को विकासखंड के बरहुली गांव गांव पहुंचे। जहां वे प्राथमिक विद्यालय में मृतकों के परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाए जाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
बीते शुक्रवार की अलसुबह बरहुली गांव में लगातार हो रही बारिश से कच्ची दीवार के मड़ई पर गिर जाने से उसमें सो रही मुनेसरा देवी व उसके दो पुत्रों मुरारी व राधे की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय बरहुली गांव में पहुंचे। जहां प्राथमिक विद्यालय में वे मृतकों से परिजनों से मिले। सबसे पहले उन्होंने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन की ओर से की जा रही मदद की जानकारी ली। तत्पश्चात वे पीड़ितों से रूबरू हुए।
पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास, पशुओं के लिए शेड, घर तक जाने के लिए पक्का रास्ता, हैंडपंप, बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी अच्छे स्कूल में प्रवेश आदि मुहैय्या कराने की बात कही। इसपर उन्होंने डीएम व अन्य विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगी। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आश्रितों को मुआवजा की धनराशि देने के लिए उनके बैंक खाते व अन्य कागजात लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य सरकारी अनुदान के लिए भी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। जब तक आवास नहीं तैयार होगा तब तक रहने के लिए एएनएम सेंटर पीड़ितों का अस्थायी आवास होगा।
जहां प्रशासन की ओर से राशन की भी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पीड़ितों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जी भी इनकी मांगे हैं उसे पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एसडीएम के नेतृत्व में दो अधिकारियों की टीम को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब आवास के लाभार्थियों की सूची में मृतकों के नाम था तो उनके आवास न बनने के कारणों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होगी। हर सप्ताह पीड़ितों की स्थित का जायजा लिया जाएगा। साथ ही गांव का सर्वे कराकर सभी कच्चे मकान में रहने वालों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का आस्वासन दिया। इस मौके पर डीडीयू नगर एसडीएम कुमार हर्ष, डीडीओ पद्मकान्त शुक्ला, बीडीओ रक्षिता सिंह, एडीओ रविंद्र सिंह, चंदन यादव, सचिव आरबी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह, राणा सिंह, शिवशंकर पटेल, सुरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।