पुडुचेरी : कराईकल में बोले अमित शाह – यहां एनडीए की सरकार बनेगी

0

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘बड़ा कोहराम मचा कि कांग्रेस की सरकार टूट गई। उनका आरोप है कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराया। आपने ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया, जो पार्टी के नेता के सामने ट्रांसलेशन में झूठ बोलता है। आपने एक झूठे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बताया। सबसे बड़ा झूठ बोलने का अवॉर्ड नारायणसामी को जरूर मिलना चाहिए। गांधी परिवार की सेवा करने में उनका ध्यान रहता था।’

उन्होंने कहा, ‘इस छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा बहाने का काम नारायणसामी ने किया। सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए भेजे, आपके गांव में ये रुपए आए हैं क्या? ये रुपए कहां गए, नारायण सामी ने ये रुपए गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिए।’

शाह के संबोधन की अहम बातें

अमित शाह ने दावा करते हुए कहा, “मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. ये पुडुचेरी की भूमि बहुत पवित्र भूमि है. यहां पर कई बार महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने कई बार लंबे समय तक निवास किया और श्री अरविंदो ने जब आध्यात्मिक यात्रा शुरू की तो पुडुचेरी को ही पसंद करके अपना आगे का जीवन की यात्रा को इस स्थान पर से आगे बढ़ाया.”

कांग्रेस में वंशवाद और परिवारवाद हावी
वंशवाद और परिवारवाद की वजह से ही कांग्रेस देशभर में बिखर रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस किसी और नेता के नेतृत्व में लड़ी। मुख्यमंत्री बनाने की बात आई, तो गांधी परिवार के करीबी नारायणसामी को चुना। यह पुडुचेरी की जनता के साथ धोखा है।

कांग्रेस छोटी राजनीति करना चाहती है

मोदी जी ने पुडुचेरी के लिए 115 से ज्यादा योजनाएं भेजीं। यहां की सरकार छोटी राजनीति करना चाहती है। उसने इन योजनाओं को नीचे नहीं आने दिया। उन्हें डर था कि उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। आप भाजपा को बहुमत दीजिए हम, इस छोटे से राज्य को भारत का गहना बनाकर दुनिया के सामने रखेंगे।

हम यहां रोजगार बढ़ाएंगे

यहां 75% से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। आप एनडीए की सरकार बनाइए, हम इसे 40% से नीचे लाएंगे। पुडुचेरी के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हम आईटी पार्ट्स इलेक्ट्रानिक पार्ट्स लाएंगे। 5 साल बीत गए नारायणसामी जी कहां हैं ये पार्ट्स। हम भी देख लें।

इस पर विधानसभा में कमल खिलेगा

2006 में लोकल बॉडी का चुनाव हुआ था। हाईकोर्ट के कहने के बाद भी यहां चुनाव नहीं किए गए। उन्हें डर था कि भाजपा का कमल खिल जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में कमल खिलने वाला है।

तमिलनाडु में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे

पुडुचेरी के बाद शाह तमिलनाडु जाएंगे। यहां वे जानकीपुरम, विल्लुपुरम में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा तमिलनाडु मंडल और थेवनाई अम्मल कॉलेज फॉर वुमन में पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।

6 अप्रैल होने हैं चुनाव

पडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दोनों ही राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होगा और एक ही दिन यानी 6 अप्रैल को दोनों राज्यों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x