हिंदू राष्ट्र घोषित ना होने तक जारी रहेगा अखंड यज्ञ : परमहंस आचार्य

0

गोवर्धन। योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर श्री जगत गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने दानघाटी मंदिर पर गिर्राज जी का दुग्धभिषेक कर भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने के लिए मनोती मांगी।

जगतगुरु योगी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पहले ही कर चुके थे। जगत गुरु परमहंस आचार्य ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार जल्द से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करे।इसके लिए वृंदावन के श्री नारायण अखंड धूनी महेश्वर धाम में 13 मार्च से अखंड श्री राम महायज्ञ प्रारंभ हो चुका है।

इसी दिन से आचार्य ने अन्न भी त्याग दिया है। जब तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होगा जब तक अखंड यज्ञ चलेगा। श्री आचार्य ने कहा आगामी 7 नवंबर को एक धार्मिक आयोजन कर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए आह्वान किया जाएगा।जिसमें हजारों साधु संत के अलावा विभिन्न हिंदूवादी व स्वयंसेवी संगठन भाग लेंगे। हिंदू राष्ट्र घोषित न होने की दशा में 7 नवंबर 23 को दिल्ली में साधु संत आमरण अनशन पर बैठेंगे। गौ गंगा और गायत्री हमारी प्राण आधार हैं।

मंदिर सेवायत पवन कौशिक ने आचार्य जी को पटका प्रसादी पहनाया। जगत गुरु परमहंस आचार्य व आचार्य महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी महाराज का केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान ,ठाकुर फतेह सिंह ,पंकज शर्मा, निशिकांत शर्मा व विष्णु सैनी ने जगतगुरु का स्वागत किया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x