बिहार : एनडीए के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान-

0

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे के बाद शनिवार को एनडीए बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर लड़ेंगे।

बता दें कि पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है, उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे।

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे भाजपा के रविशंकर प्रसाद – 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पटना साहिब सीट से भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले से ही कह रखा है कि सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन पटना साहिब ही रहेगा। एेसे में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने होंगे भाजपा के रविशंकर प्रसाद।

भाजपा के अन्य सोलह उम्मीदवारों में पशि्चमी चंपारण से डॉ संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण ,से केंद्रीय मंत्री डॉ राधामोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिह सिग्रीवील, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय,बेगूसराय से गिरिराज सिंह,सुपौल से दिलेश्वर कामत, शिवह से रमा देवी, पाटिलपुत्रा से रामकृपाल यादव, अारा से राजकुमार सिंह, बक्सर से अशिवनी कुमार चौबे, सासाराम से छेदी पासवान तथा अौरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह के नाम की घोषणा हुई।

अररिया से प्रदीप सिंह-भाजपा, आरा से राजकुमार सिंह-भाजपा, उजियारपुर से नित्यानंद राय-भाजपा, औरंगाबाद से सुशील सिंह-भाजपा, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर-भाजपा, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद-भाजपा, सारण से राजीव प्रताप रूडी-भाजपा, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव-भाजपा, महाराजगंज से जनार्दन सिंह-भाजपा, पश्चिम चम्पारण से संजय जयसवाल-भाजपा, पूर्वी चम्पारण से राधा मोहन सिंह-भाजपा, बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे-भाजपा, बेगूसराय से गिरिराज सिंह-भाजपा, मधुबनी से अशोक यादव-भाजपा, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद-भाजपा, शिवहर से रमा देवी-भाजपा, सासाराम से छेदी पासवान-भाजपा, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा-जदयू, बांका से गिरिधारी यादव-जदयू, भागलपुर से अजय कुमार-जदयू, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव-जदयू, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी-जदयू, किशनगंज से महमूद अशरफ-जदयू, गया से विजय कुमार मांझी-जदयू, गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन-जदयू, जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी-जदयू, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल-जदयू, नालन्दा से कौशलेंद्र कुमार-जदयू, सीतामढ़ी से वरुण कुमार-जदयू, सीवान से कविता सिंह-जदयू, सुपौल से दिलेश्वर कामत-जदयू, मुंगेर से ललन सिंह-जदयू, वाल्मीकिनगर से वैद्यनाथ प्रसाद महतो-जदयू, काराकाट से महाबली सिंह-जदयू, वैशाली से वीणा देवी-एलजेपी, हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस-एलजेपी, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान-एलजेपी, खगड़िया से एलजेपी उम्मीदवार, जमुई से चिराग पासवान-एलजेपी, नवादा सै चंदन कुमार-एलजेपी से चुनाव लड़ेंगे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x