भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

0

सच की दस्तक डेस्क चन्दौली

पत्रकारों के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा मैदान में के स्लोगन के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र के नेतृत्व में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का पुतला फूंका गया।

जानकारी होगी बुधवार को रिपब्लिक भारत के प्रधान संपादक अर्णव गोस्वामी को दो 2018 में हुए एक केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।उसी का विरोध करते भारतीय जनता युवा मोर्चा कर रही है।

अर्णव गोस्वामी की रिहाई की मांग करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा केकार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का पुतला फूंका।

इस अवसर भारतीय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और मीडिया के लिए आकस्मिक म आपातकाल लगाकर पत्रकारों पर कार्यवाही कर रहे हैं। पूरी जनता देख रही है।

अर्णव ने जब महाराष्ट्र सरकार के विषय मे काला चिट्टा खोला तो सरकार ने इसका प्रतिशोध लेते उस केस में अर्णव को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।जिसकी क्लोजर रिपोर्ट 2018 में महाराष्ट्र की पुलिस कोर्ट में जमा कर दिया।

इस कार्यक्रम में जितेंद्र गुप्ता, शरद जायसवाल, सभासद विशाल तिवारी,रिंटू सहित काफी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x