चित्रांश सभा औरैया की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ – 

औरैया। रविवार को शहर के ईशा वाटिका में चित्रांश सभा  जनपद औरैया, कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नवीन सक्सेना पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं विशिष्ट अतिथि विनय श्रीवास्तव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने संयुक्त रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त एवं मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ की और कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप कुमार सक्सेना ने संरक्षक मण्डल का सम्मान किया और  संरक्षक मण्डल के द्वारा आये हुए अतिथियों  को भगवान श्री  चित्रगुप्त जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मान किया।तथा आये हुए अतिथियों के द्वारा  संस्था के समस्त पदाधिकारियों को भगवान श्री चित्रगुप्त जी का फोटो युक्त प्रमाणपत्र दिलवाकर सम्मानित करवाया। 

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कुलदीप सक्सेना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वह संस्था के हित में  कार्य करेगें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नवीन सक्सेना ने कहा कि समाज को संगठित होने की आवश्यकता है।कायस्थों का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रहा है, बदलते परिवेश में कायस्थ समाज को धरातल पर काम करते हुए समाज एवं देश को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विनय श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को राजनीति में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि नवीन सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि विनय श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र सक्सेना, उमेश सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, महामंत्री राहुल सक्सेना, उप मंत्री मनोज श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना, सह कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, अंकेक्षक स्वदेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सर्वेश सक्सेना सहित कार्यकारिणी के सदस्य अनिल सक्सेना, शिव कुमार श्रीवास्तव, सलिल सक्सेना, मिंटू बिसारिया, अखिलेश सक्सेना, सुरेश सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, अजय बिसारिया, देवेन्द्र श्रीवास्तव एवं अजय श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संरक्षक बुद्धसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव, डॉ सर्वेश आर्य ,राकेश प्रकाश सक्सेना, एवम पूर्व अध्यक्ष भीमसेन सक्सेना एवं अखिलेश सक्सेना आदि ने संबोधित किया। जिसमें  संरक्षक राकेश प्रकाश सक्सेना ने कहा कि  समस्त कायस्थ बहनों व भाईयों को अपने इष्ट श्री चित्रगुप्त जी का प्रचार एवं प्रसार करना चाहिए। जो लोग अपने इष्ट की पहचान मिटा देते हैं उनकी पहचान स्वत: ही मिट जाती है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन सलिल सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभा के महामंत्री राहुल सक्सेना एवं कार्यक्रम आयोजक विकास सक्सेना ने आए हुए सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कुलदीप कुमार सक्सेना, गिरीश चंद्र सक्सेना, उमेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, राजीव सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, स्वदेश श्रीवास्तव, अखिलेश सक्सेना, दीपक विसरिया सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x