विचित्र पहल द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 141 वें चरण का सफाई अभियान


- यमुना तट को प्लास्टिक पॉलिथीन से मुक्त कराने हेतु अभियान चलाया गया
- यमुना नदी में निरंतर बढ़ रहे प्लास्टिक पॉलिथीन से जलीय प्रजातियां के लिए बढ़ रहा संकट
- मानव जीवन में जहर घोल रही पॉलिथीन व प्लास्टिक
एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 8 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं।
141वें चरण के अंतर्गत आज दिनांक 26 जून 2022 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के सदस्यों ने यमुना तट पहुंचकर सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई की, समिति के संस्थापक ने बताया कि 141 अभियानों में लगभग 46 टन कचरा अपशिष्ट यमुना नदी में जाने से रोका गया।
सफाई अभियान के उपरांत समिति के सदस्यों ने पर्यावरण प्रदूषण व जल संरक्षण के अंतर्गत यमुना तट को प्लास्टिक पॉलिथीन सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सदस्यों ने यमुना तट पर पर्यावरण को निरंतर नुकसान पहुंचा रहे पॉलीथिन व प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया उसके उपरांत राम झरोखा में नदियों व मानव जीवन में प्लास्टिक पॉलीथिन से बढ़ रहे खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विचार विमर्श किया गया।
जिसमें समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण पर्यावरण को निरंतर गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है नदियों में विचरण कर रहे जलीय प्रजातियों के साथ-साथ मानव जीवन में पॉलिथीन निरंतर जहर घोल रही है, समिति के सदस्यों ने सरकार से पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर तत्काल रोक लगाने की मांग की हैं।
समिति के संस्थापक ने बताया कि बारिश का मौसम प्रारंभ होने पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण अभियान बृहद रूप से चलाया जाएगा। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से राकेश गुप्ता, शेखर गुप्ता बैंक वाले, सभासद छैया त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल(लकी), देवेंद्र गुप्ता, ऋषभ पोरवाल, दिनेश शिवहरे, अर्पित गुप्ता, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरु), आनन्द गुप्ता (डाबर), आदित्य पोरवाल, रानू पोरवाल, अनूप बिश्नोई, संजय अग्रवाल, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।