तुलसी शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता की दीपदान पहल

0
  • ‘एक विचित्र पहल’औरैया । यमुना तट पर हुआ अद्भुत कार्यक्रम
  • अंत्येष्टि स्थलों पर महिला शाखा तुलसी ने चलाया सफाई अभियान
  • हर्षोल्लास के साथ हुआ यमुना मैया की दिव्य आरती व दीपोत्सव का आयोजन

वन विभाग, औरैया व विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संयुक्त रुप से आज दिनांक 25 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 7 बजे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशन में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 से 31 मार्च 2022” के अंतर्गत मुन्नालाल रेंजर वन विभाग, जिला गंगा समिति औरैया, एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों व महिला शाखा तुलसी की सदस्यों ने यमुना मैया के चरणों अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई यंत्रों द्वारा सफाई अभियान चलाया।

 

तथा  सफाई के उपरांत मंत्रोच्चार के साथ यमुना की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर घंटा, घड़ियाल, शंख आदि ध्वनि यंत्रों के साथ यमुना मैया की आरती का गुणगान करते हुए दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालु यमुना मैया की असीम कृपा का वर्णन करते हुए भक्ति भाव में लीन रहे उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने व अपने परिवार की सुख, शांति, समृद्धि व सलामती के लिए यमुना मैया के चरणों में दीपदान किया।

जिला गंगा समिति, औरैया के सदस्य ✍️ आनंद नाथ गुप्ता, एडवोकेट ने बताया 👇👇

 समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 7 वर्षों से सफाई अभियान अनवरत चलाया जा रहा है जबकि वन विभाग, औरैया के अधिकारियों द्वारा सरकार के दिशा निर्देशन में वर्ष में एक बार समिति के साथ संयुक्त रुप से सफाई अभियान व यमुना आरती का आयोजन किया जाता है।

समिति के संस्थापक ने बताया कि नवरात्रि छठ आगामी 7 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजे यमुना जयंती के पावन अवसर पर विचित्र पहल संगठन द्वारा यमुना तट पर यमुना आरती व दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी (गुप्ता) बिश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता, संरक्षक मीरा गुप्ता, कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, शांती गुप्ता, नूतन विश्नोई, सुमन पोरवाल, मानसी, दिव्या, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट, आनन्द गुप्ता (डाबर), मनीष पुरवार (हीरु), अर्पित गुप्ता डॉ. मिथुन मिश्रा, भीमसेन सक्सेना, रमेश कुमार प्रजापति (हेलमेट बाबा), डॉ. सत्यजीत कटियार, हर्ष गुप्ता, वन विभाग औरैया से रूबी शर्मा, हिमांशु कटियार, यादवेंद्र सिंह आदि आधा सैकड़ा श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x