तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे 24151 मतों जीते

0

तिमारपुर में आप 24151 वोट से चुनाव जीत चुकी है। इस विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सुरिंदर पाल सिंह को 32284 , आप के दिलीप पांडे को 65560 और कांग्रेस के अमर लता सांगवान को 2851 वोट मिले हैं।

दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 63 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।

तीमारपुर सीट का

इतिहास-

तीमारपुर विधानसभा सीट दिल्‍ली राज्‍य की 70 सीटों में से एक है। यह क्षेत्र उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 1972 में इस विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस के अमरनाथ मल्‍होत्रा विधायक चुने गए थे। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। भाजपा को सिर्फ एक बार 1993 में जीत हासिल हुई थी। पिछले दो विधानसभा चुनावों से यहां पर आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल होता रहा है।

पेड़ों से घिरा यह इलाका ब्रिटिश काल में अंग्रेजी सेना के इस्‍तेमाल में आता था। इस क्षेत्र सम्राट अशोक और फिरोजशाह तुगलक के शासन काल के कई स्‍मारक मौजूद हैं। ऐतिहासिक रूप से यह इलाका बेहद समृद्ध माना जाता है। तीमारपुर में सरकारी कॉलोनियों में लगने वाला बुद्ध बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x