भारतीय महिला हर क्षेत्र में आगे

0

सच की दस्तक डेस्क चन्दौली

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होनें जनपद के कोने-कोने से आयी महिलाआें को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और स्वंय अपने पैर पर खड़े होने के लिए निरन्तर प्रयास करना चाहिए। जो ऐसा कर रही है उन्हें सफलता प्राप्त हो रही है। सभी महिलाओं को जागरूक होकर हर क्षेत्र में कार्य कर अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहिए। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि जनपद के गरीब महिलाओं के लिए स्वंय सहायता समूहों का गठन किया गया है। जिन महिलाओं द्वारा रूचि लिया गया। वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य कर ही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वंय सहायता समूह की महिलाएं गॉव के अन्य गरीब परिवार को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी दे साथ ही उन्हें भी समूह में सम्मलित करे। इससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। श्री चहल ने महिलाओं को संम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार आपके हर दुख-सुख में साथ है।

महिला कल्याण विभाग द्वारा जारी 181टोल फ्री नंबर

 

महिला कल्याण विभाग द्वारा 181टोल फ्री नम्बर है। इस पर महिलायें। किसी भी प्रकार की शिकायत, परेशानी, उत्पीड़न जैसी समस्या उनके साथ हो रही है। तो इसकी जानकारी दें। जिससे 24घंटे के अंदर समस्या का समाधान कराया जा सके। जिलाधिकारी ने 181वुमेन हेल्फलाइन पॉवर, एंटी-रोमियां स्क्वॉड, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री मातृत्व वंन्दना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, विधवा पेंशन योजना, विवाह पंजीकरण योजना के बारे में महिलाओं को जागृत किया। श्री चहल ने महिलाओं को संम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद में मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 26नवम्बर से चलाया जाना है। जिसमें 09माह से 15वर्ष तक के समस्त बच्चों को टीकाकरण किया जायेगा। जिसमें जनपद के समस्त सरकारी/प्रा0 विद्यालयों, ऑगनवाड़ी केन्द्रों एवं समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा। मिजल्स रूबेला टीकाकरण जनपद के 7लाख 46हजार बच्चों को टीकाकरण लगाया जायेगा। जिलाधिकारी ने महिलाओं से कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क सेवा 102एवं 108नम्बर पर फोन कर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार पा सकती है। प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्माण हो रहे शौचालय बनवाकर उसका प्रयोग करे बाहर में शौच न करे नाही किसी को करने दे।

कार्यक्रम में इनकी थी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी किसन वर्मा, डीसीएनआरएलएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थें।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x