क्या आप जानते है क्यों बनी रहती है शिवलिंग पर तीन सफेद रेखाएं..!!

0

जब भी आप शिव जी के मंदिर जाते है तो आपने शिवलिंग पर बनी तीन सफेद रेखाएं देखी होंगी। पर क्या आप जानते है ये रेखाएं क्यों बनी हुई है ।

आज जानते है इनका कारण,ये कोई साधारण रेखा नहीं होती बल्कि यह 27 देवों का आशीर्वाद है। 27 देवों का आशीर्वाद दिलाती है शिवलिंग पर बनी सफेद धार।इसलिए अक्सर साधु-संत पंडितों के माथे पर इस रेखा को देखा जाता है। भस्म से बनी ये रेखाएं त्रिपुंड कहलाती हैं।

यदि पंडित या बड़े-बड़े साधु संत माथे पर भस्म लगाते हैं या सफेद रंग की तीन रेखाएं धारण करते हैं तो वह त्रिपुंड कहलाती हैं।भस्म की तरह बनी इन रेखाओं का संबंध शिव और 27 अन्य देवों के साथ जुड़ा हुआ है। यह त्रिपुंड हाथ की तीन रेखाओं से बनाया जाता है।

तीन रेखाओं में से हर एक रेखा में 9 देवों का वास होता है।त्रिपुंड को माथे के अलावा शरीर के 32 अंगों पर लगाया जाता है क्योंकि अलग-अलग अंग पर लगाए जाने वाले त्रिपुण्ड का अलग-अलग प्रभाव प्रभाव पड़ता है। इसे मस्तक, ललाट, कान, आंखें, कोहनी, कलाई, ह्रदय, आदि पर लगाया जाता है।

माना जाता है कि मस्तक में शिव, केश में चंद्रमा, कानों में रुद्र और मुख में ब्रह्मा-गणेश और दोनों भुजाओं में विष्णु-लक्ष्मी, ह्रदय में शंभू, नाभि में प्रजापति, दोनों उरुओं में नाग, नागकन्याएं, घुटनों में ऋषि कन्याएं, पैरों में समुद्र और विशाल पुष्ठभाग में सभी देवता तीर्थ देवता के रूप में मनुष्य के शरीर में वास करते हैं।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x