एग्जिट पोल: मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी ने नीतीश को पछाड़ा, देखिए आंकड़ों में किसकी बन रही सरकार

0

एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव को 44 फीसदी, नीतीश कुमार को 35 फीसदी, चिराग पासवान को 7 फीसदी और उपेंद्र कुशवाहा को 4 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को सामने आएंगे। हालांकि, एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप के एक्सेस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव पहली पसंद बनकर उभरे हैं, जबकि नीतीश कुमार दूसरी पसंद के तौर पर सामने आए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव को 44 फीसदी, नीतीश कुमार को 35 फीसदी, चिराग पासवान को 7 फीसदी और उपेंद्र कुशवाहा को 4 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, बिहार में तेजस्वी यादव की हवा चल रही है। लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के बिना चुनावों में जाने वाले तेजस्वी के महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिल सकती हैं। जबकि एनडीए के खाते में 69 से 91 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, चिराग पासवान को 3 से 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा और अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जाने की संभावना हैं।

 

टाइम्स नाउ/ सी वोटर एग्जिट पोल

 

सी वोटर के एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को 116 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी को महज एक और अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं।

 

रिपब्लिक TV/ जन की बात एग्जिट पोल

 

243 विधानसभा सीटों के लिए जारी हुए एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को 91 से 117, एलजेपी को 5 से 8 और अन्य को 3-6 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही हैं।

 

 / सी वोटर एग्जिट पोल

एबीपी न्यूज के सी वोटर के एग्ज‍िट पोल में एनडीए को 104-128 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन के खाते में 120 सीटें जाने की संभावना जताई जा रही हैं। एलजीपी को केवल महज एक और अन्य के खाते में 6 सीटें जाने का अनुमान जताया जा रहा है।

टुडे चाणक्य एग्जिट पोल

टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में तेजस्वी यादव का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि एनडीए के खाते में 55 सीटें आ सकती हैं। वहीं एलजेपी को निराशा होगी क्योंकि 243 में से टुडे चाणक्य के मुताबिक चिराग कोई भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। अन्य के खाते में 8 सीटें जाने की संभावना है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x