चंडीगढ़ में बना राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सबके बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 5885 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड तब बना है। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं चडीगढ़ विश्वविद्यालय और NID फाउंडेशन को बधाई देना चाहूंगी। ये हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। हर व्यक्ति का मन एक ही भाव से परिपूर्ण हुआ कि हम जब तक जिंदा है तब तक तिरंगे की आन, बान, शान में अपने कर्तव्य से अपने आप को समर्पित रखेंगे। जीडब्ल्यूआर आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगारीकर ने बताया कि इस रिकॉर्ड का शीर्षक ‘लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि’ है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सालों पहले यूएई में बनाया गया था। आज, वह रिकॉर्ड टूट गया है, 5,885 लोगों की भागीदारी के लिए धन्यवाद।

दूसरी ओर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद तिरंगे के साथ अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। गौरतलब है कि पार्टी नेताओं के कईं कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी और तिरंगा रैली शामिल है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x