Hazaribagh Jharkhand Election Result 2019 LIVE: हजारीबाग में भाजपा के मनीष जायसवाल जीत की ओर

0

Hazaribagh Jharkhand Election Result 2019 हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी प्रत्‍येक राउंड की गिनती के बाद बढ़त बनाए हुए हैं। मनीष जायसवाल (BJP) प्रत्याशी कुल 43106 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद (कांग्रेस) से 18810 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

पांचवें चक्र की गिनती के बाद मनीष जायसवाल (BJP) प्रत्याशी कुल 19673 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद (कांग्रेस) से 7402 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे चक्र के वोटों की गिनती के बाद मनीष जायसवाल (BJP) प्रत्याशी कुल 7873 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद (कांग्रेस) से 4454 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

चौथे राउंड में मनीष जायसवाल (BJP) प्रत्याशी कुल 17145 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद (कांग्रेस) से 10336 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। इसके बावजूद यहां भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल रुझानों में आगे हैं। मनीष जायसवाल के पास दूसरी बार विधायक बनने और भाजपा के किला को बचाए रखने की चुनौती है।

हालांकि, उनके समर्थक जीत के प्रति आश्वसत दिख रहे हैं। यहां उनकी टक्कर पहली बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के डा. आरसी मेहता और झाविमो के मुन्ना सिंह से है। यहां कुल 15 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। मतगणना 25 चक्र में खत्‍म होगी।

हजारीबाग विधानसभा सीट के वोटों की गिनती जिला मुख्‍यालय में हो रही है। रविवार को यहां निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया को सिरे से परखा गया। मीडिया सेंटर को भी एक्टिव किया गया। यहां बड़ी संख्‍या में प्रशा‍सनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बीच थ्री लेयर सिक्‍यूरिटी की व्‍यवस्‍था की गई है।

 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x