Jharkhand Election Result 2019: महागठबंधन बहुमत की ओर, हेमंत हो सकते हैं मुख्‍यमंत्री

0
  • राजधानी रांची स्थित पार्टी कार्यालयों में सुबह से ही टीवी से चिपके दिखे नेता, झारखंड के रूझानों को देखकर कहीं खुशी-कहीं गम जैसा नजारा
  • कोल्हान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला
  • महागठबंधन में यदि कोई दल शामिल होता है तो स्वागत करेंगे : आरपीएन सिंह

Jharkhand Election Result 2019-

81 सीटों पर मतों की गिनती के साथ ही अब झारखंड विधानसभा चुनाव अपने अंजाम की ओर तेजी से आगे बढ़ जा रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा, तस्वीर भी साफ होती जा रही है। कभी आगे-कभी पीछे होने के कारण प्रत्याशियों का दिल धड़कता नजर आ रहा है। जो शुरू से आगे चल रहे हैं, वह लगातार बढ़त बनाए रखने की मन ही मन कामना कर रहे हैं। कोल्हान में सबसे रोचक लड़ाई जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर दिख रही है। सुबह से ही यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास बेहद कम वोटों से आगे चल रहे थे।

उधर, कई चर्चित प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत की संभावना को देखते हुए अभी से फूल मिठाई और पटाखे आदि का प्रबंध कर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे। इसके बाद जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वैसे, रूझानों में महागठबंधन के आगे होने के कारण राजधानी रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोडऩा शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर पटाखे फोड़े गए।

उधर, अभी राजधानी में पार्टी कार्यालयों में सभी नेता और बड़े कार्यकर्ता टीवी से चिपके हुए हैं। परिणाम को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। हर किसी को दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद ही बयानों का सिलसिला भी शुरू होगा। टीवी पर परिणाम देखने के साथ यह बहस भी शुरू हो गई है कि झारखंड में नई सरकार के गठन में किस दल की क्या भूमिका होगी। हर किसी की जुबान पर अभी आजसू और झाविमो की ही चर्चा है।

दोनों पार्टियां किधर जाएंगी, इसकी चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा है कि अगर कोई दल महागठबंधन में शामिल होता है तो उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने जनता के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि इस बार झारखंड में महागठबंधन की सरकार बन रही है।

अभी तक भाजपा से कोई बात नहीं हुइ है। राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता है। जनता जो जनादेश देती है उसे स्वीकार करना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी, सुप्रीमो झाविमो झारखंड 

अगर महागठबंधन में कोई और दल शामिल होना चाहता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेल हो गए। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं था। जनता के हर फैसले का हम स्वागत करते हैं।

आरपीएन सिंह, कांग्रेस प्रभारी, झारखंड 

हमारा गठबंधन अपराह्न तीन बजे के बाद 65 पार करेगा। इस बार झारखंड ने फैसला कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बावजूद झामुमो को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रवक्ता, झामुमो झारखंड

मेरी हाय लगेगी भाजपा को : विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे राधाकृष्ण किशोर का कहना है कि भाजपा को उनकी हाय लगेगी। बेहतर कामकाज के बावजूद भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद वे आजसू में शामिल हो गए। उनके मुताबिक सिर्फ एक व्यक्ति का अहंकार झारखंड में भाजपा को ले डूबा।- राधाकृष्ण किशोर  

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x