साहित्यकार डॉ अवध विभूषित हुए मानद विद्यासागर से

0
चन्दौली। हिंदी साहित्य के प्रति समर्पित साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार अवध को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने मानद विद्यासागर (डी लिट) की सम्मानोपाधि से विभूषित किया।
डॉ अवध उत्तर प्रदेश के जिला चन्दौली के मैढ़ी गाँव निवासी हैं। वर्तमान में मेघालय में रहकर अभियंता की नौकरी करते हुए साहित्य साधना करते हैं।
डॉ अवध ने श्रीराम पर चार काव्य संग्रह लिखा है। ललित निबंध के साथ ही काव्य की प्रचलित सभी विधाओं में लेखन करते हैं।
पुस्तक एवं पत्रिकाओं के संपादन के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित 51 लेखकों द्वारा 51 विशिष्ट पूर्वजों पर आधारित “इनसे हैं हम” पुस्तक भी शीघ्र प्रकाश्य है।
स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सारस्वत सम्मान प्राप्त डॉ अवध हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु कृतसंकल्प हैं। इस सम्मान हेतु मेघालय और चन्दौली के साहित्यकारों में खुशी की लहर व्याप्त है।
डॉ अवधेश कुमार अवध
8787573744

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x