चांदनी चौक से आप 17113 मतों से आगे निकलीं

0

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस नेता अलका लांबा पीछे चल रही हैं। जबकि आप के प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह साहनी 17113 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा से सुमन कुमार गुप्ता, आप से प्रहलाद सिंह साहनी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 55 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है।

आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।

दिल्‍ली के सबसे पुराना इलाका चांदनी चौक दिल्‍ली की राजनीति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मध्‍य दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा सीट भी है। 1951 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए। इस चुनाव में यहां से कांग्रेस के युद्धवीर सिंह ने जीत हासिल की। फिर 1972 में कांग्रेस के रमाशंकर, 1977 में जेएनपी के राजकुमार जैन, 1983 व 1993 में भाजपा नेता वासु देव कप्तान ने विजय हासिल की। 1998, 2003, 2008 और 2013 में लगातार चार बार कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह साहनी विधायक चुने गए। 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x