LIVE Delhi Election Result 2020: चुनाव आयोग ने 51 सीटों पर परिणाम घोषित किए, AAP 46 पर जीती

0

आम आदमी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत, पर 5 सीटों का नुकसान; 22 साल बाद भी भाजपा सत्ता से दूर, कांग्रेस दूसरी बार शून्य पर

62 सीटों पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनना तय है। फिलहाल, आप के पास पिछली बार से 5 सीटें कम हैं। रुझानों और नतीजों के बीच मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे केजरीवाल ने आईटीओ स्थित पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बहुमत देने के लिए दिल्ली की जनता को आई लव यू कहा। केजरीवाल ने कहा कि यह नई राजनीति का जन्म है और इसका नाम “काम की राजनीति” है। देश को भी यही राजनीति आगे ले जाएगी। केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जीत की बधाई दी। नड्डा बोले- दिल्ली का जनादेश स्वीकार है, भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

भाजपा 8 सीटों पर आगे है, यानी पिछली बार से 5 सीटों की बढ़त है। लगातार 22 साल से पार्टी सत्ता से दूर है। 7 साल से कांग्रेस भी सत्ता से दूर है और लगातार दूसरे चुनाव में उसका खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। केजरीवाल हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में 48 दिन इस पद पर रहे, फिर इस्तीफा दे दिया था। दूसरी बार 14 फरवरी 2015 को सत्ता संभाली थी।

  • अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी साथ थे।  
  • कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- कांग्रेस की परफॉर्मेंस अप्रत्याशित नहीं है, हम कहीं थे ही नहीं। कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने ही पिछले 6-7 साल में शीलाजी के बारे में बुराई की। आप एक तरफ कांग्रेस को हराने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ आप शीलाजी के काम का क्रेडिट ले रहे हैं, कौन आप पर भरोसा करेगा?
  • अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद जनसभा की। कहा- आई लव यू दिल्ली। देश में काम की राजनीति का जन्म हुआ है और यही भारत को आगे ले जाएगी।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी। नड्डा ने कहा- हम दिल्ली का जनादेश स्वीकार करते हैं और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
  • 13 राउंड तक पीछे रहे मनीष सिसोदिया 13वें राउंड की गिनती के बाद आगे हुए। उन्होंने तीसरी बार एमएलए बनने पर खुशी जाहिर की।
  • राजेंद्र नगर से आम आदमी प्रत्याशी राघव चड्ढा और आतिशी मर्लेना कालकाजी से जीतीं। चड्ढा ने कहा- लोगों ने साबित कर दिया कि दिल्ली का बेटा आतंकवादी नहीं, बल्कि सच्चा राष्ट्रवादी है। 

 

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x