संजय कुमार अम्बष्ट के जन्मोत्सव पर 16राज्यों में 17362 पौधारोपण
मेरठ ।।आज अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी सभा(पंजीकृत) बिहार प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय अम्बष्ठ के जन्मदिवस के सुअवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम रख जन्मदिन मनाया। बिहार प्रदेश ईकाई के तहत तत्वाधान में सभी जिला ईकाई भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।
संजय कुमार अम्बष्ट के जन्मोत्सव पर 16राज्यों में 17362 पौधारोपण सह नि:शुल्क झंडा वितरण
राष्ट्रीय संरक्षक बी के रावत
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा , राष्ट्रीय संरक्षक बी के रावत,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुनीत जौहरी एवं साधना श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण कर कुल 16 सोलह राज्यों में आज के इस आयोजन का आगाज किया।
जिसके तहत 16राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उतराखण्ड, उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, हिमांचल, गुजरात ,सीमांचल, नागालैण्ड, असम, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान में 17362 पौधारोपण किया गया । मेरठ मे संरक्षक बी के रावत के निर्देशन में सैकड़ों नि:शुल्क झंडा वितरण में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश कुमार सक्सेना, प्रवीण रावत चैतन्य, श्रीमती रेखा सिंह, व शशि ने सक्रिय भूमिका निर्वहन करते हुए घर घर झंडा वितरण किया।
इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी में चंदन कुमार, प्रमोद शेखर वर्मा, आशुतोष कुमार, संजय कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे! सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संजय कुमार अम्बष्ठ जी को जन्मदिन की बधाई दी एवं दिर्घायु होने की कामना की!
श्री अम्बष्ट को सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।इस वर्ष दिनांक–1/1/22 को बेगूसराय में आयोजित नववर्ष काव्य संध्या समारोह, दिनांक–12/6/22 को उत्तर प्रदेश के बदायूॅ मे आयोजित काव्य संध्या समारोह में उत्कृष्ट काव्य सृजन हेतु सम्मानित किया गया और दिनांक–15/5/22को कर्नाटक में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय हास्य सम्राट गौरव सम्मान, 2022 से सम्मानित किये गये ।