चढ़दी कला कार सेवा संस्था द्वारा मजदूरों में लंगर की हुई व्यवस्था

0

सच की दस्तक डेस्क चन्दौली सरदार रोशन सिंह

पीडीडीयू नगर।चढ़दी कला कार सेवा संस्था द्वारा सोमवार को नेशनल हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के कैंपस में प्रवासी मजदूर भाईयो के लिए गुरु के लंगर की व्यवस्था की गयी जिसमें संस्था के लोगों ने कड़कड़ाती धूप में प्रवासी मजदूरो के लिए चने की घुघनी,शर्बत, ब्रेड व पानी का देर शाम तक वितरण किया गया।इस दौरान संस्था के लोगों ने प्रवासियों के साथ उनके बच्चों व महिलाओं का विशेष रुप से उनके स्वास्थ्य के बाबत जानकारी ली बताते चलें कि संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह व सचिव मनमीत सिंह राजन वह पूरी संस्था के टीम द्वारा पहले लाक डाउन के प्रथम दिन से ही उक्त सेवा की जा रही है जो लाकडाउन चार तक जारी है सेवा के दौरान संस्था द्वारा खानों के पैकेट के बाद सुखा राशन देने के बाद अब प्रवासी मजदूरों की सेवा की जा रही है।इस दौरान मुख्य रूप से काके सिंह कालरा,बलवीर सिंह लक्की,निशान सिंह,मनीष सिंह,सिमरन सिंह,सोनू सिंह, विराट सिंह,नरेंदर अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x