मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के साथ स्वावलंबी बनाने से है–डीएम

0
सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
 मिशन शक्ति   के कार्यक्रम  में महिलाओं को किया गया सम्मानित
सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र में भव्य आयोजन कार्यक्रम किया गया। जिलाधिकारी  संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार,  विधायक मुगलसराय श्रीमती साधना सिंह,  विधायक सैयदराजा , सुशील सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में  सैयदराजा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज       (जीजीआईसी )की सहायक अध्यापिका डॉ सुभद्रा कुमारी व श्वेता सिंह को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाने के लिए  सम्मानित किया गया।साथ हीउत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य 73 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति फेज-3 का उद्देश्य महिलाओं की सशक्तिकरण और उनकी प्रगति से है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनाने से है। उन्होंने कहा कि परिवार व समाज के विकास का प्रमुख आधार हमारी महिलाएं ही हैं।
इस मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा सम्मान के साथ ही उन्हें आर्थिक स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करना है।
  कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाएं शुरू से ही शसक्त रही है। अतीत से ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित अनेक उदाहरण मिलते हैं।
 विधायक श्रीमती साधना सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।  है ।
 महिलाओं को भी अपनी झिझक दूर करके आगे आना होगा। उन्हें भी अपनी सोच बदलनी होगी। बेटा और बेटी को बराबर समझना होगा। ।
        कार्यक्रम का  संचालन मुख्य विकास अधिकारी अजितेंन्द्र नारायण द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक , डीसी मनरेगा , जिला पंचायत राज अधिकारी , जिला प्रोबेशन अधिकारी , जिला समाज कल्याण अधिकारी , दिव्यांगजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रही

Sach ki Dastak

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x