मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता बने दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष

0

सच की दस्तक न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक महत्वपूर्ण बैठक में मंगलवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से कार्यमुक्त कर दिया वही उनकी जगह पर आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आदेश गुप्ता वर्तमान में काउंसलर है, वें नार्थ एमसीडी के पूर्व मेयर भी रह चुके है। वें दिल्ली के नये बीजेपी अध्यक्ष के रूप में मनोज तिवारी की जगह लेंगे।
जानकारी हो कि पिछले दिल्ली के विधानसभा चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा गया था जिसमे भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन नही किया था।आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के नेतृत्व में 67 सीटो पर विजय हासिल कर पुनः सरकार बनाई थी। उस समय हार की जिम्मेदारी लेते हुए खुद प्रदेश अध्यक्ष से हटने की इच्छा मनोज तिवारी न जताई थी।लेकिन आलाकमान ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा था।
कोरोना के समय सोसल डिस्टेंस की परिभाषा को ताक पर रख हरियाणा में मनोज तिवारी ने क्रिकेट मैच खेला था ।जहाँ भाजपा की किरकिरी हुई थी। भाजपा आलाकमान ने इसे गम्भीरता से लिया था।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x