चन्दौली के प्रिंस उपाध्याय का बीएचयू में शोध के लिए हुआ चयन

0

 

सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली

जनपद चन्दौली के पं दीनदयाल उपाध्याय नगर के सुभाष नगर के रहने वाले   संजय उपाध्याय के पुत्र प्रिंस उपाध्याय का  बी एच यू में शोध के लिए चयन हो गया है जिससे परिजनों व नगर में खुशी की लहर छा गयी है।

जानकारी हो कि प्रिंस ने स्नातक 2015 में किया था। उसके उपरांत परास्नातक भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 2019 में किया था।परास्नातक करने बाद से ही ये नेट की परीक्षा में लग गए थे।परिजनों के अनुसार तीन- तीन बार प्रिंस ने नेट की परीक्षा पास कर रखी है।उसकी चाहत रही की अपना शोध कार्य भी महामना के प्रांगण से करे।कड़ी मेहनत के बाद अन्तः प्रिंस उपाध्याय का चयन शोध कार्य हेतु हो गया। जैसे ही  ये खबर आई कि शोध प्रवेश परीक्षा के परिणाम आ गए है और प्रिंस का चयन हो गया है परिजनों में हर्ष का माहौल छा गया ।

Sach ki Dastak

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x