चंद्रशेखर तिवारी बने ब्राह्मण हितकारिणी सभा अध्यक्ष

0

सच की दस्तक डेस्क चन्दौली

ब्राह्मण हितकारिणी सभा की ब्लॉक स्तर की एक आवश्यक बैठक कम्हरिया स्थित गांव पर हुई ।जहां पर सर्वसम्मति से चंद्रशेखर तिवारी को ब्राह्मण हितकारिणी सभा का ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया।
नवनिर्वाचित बरहनी ब्लॉक के ब्राह्मण हितकारी हितकारिणी सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों को अमीरी, गरीबी ,शिक्षित ,अशिक्षित का भेद भुलाकर एकजुटता पर ध्यान देना चाहिए।
सभा को संबोधित करते हुए उदय नारायण उपाध्याय ने कहा कि पण्डित( ब्राह्मण )का अर्थ विद्वान होता है। उनका कार्य लोगों को सही राह दिखाना व आध्यत्म से जोड़ना है
तभी तो वे सही मायने में ब्राह्मण कहलाएंगे।
वहीं दयाशंकर दुबे ने लोगों से आग्रह किया कि हमें अपने समाज से दहेज प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त करना होगा तभी अमीरी-गरीबी की खाई भर पाएगी।
जिलाअध्यक्ष जमुना प्रसाद चौबे ने सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर मनोज उपाध्याय, विजेन्द्र तिवारी, अरविंद पांडेय, मिथिलेश त्रिपाठी, तेज बहादुर उपाध्याय, अरुण द्विवेदी ,पप्पू पांडेय ,गोस्वामी जी अखिलेश दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x