भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख के पार

0

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख के पार जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 5 लाख 8 हजार 953 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 15685 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 95 हजार 880 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए है जबकि 384 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 10244 मरीज ठीक हुए है. 

कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘देश में नए इलाकों में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है, लेकिन सरकार के पास इसे हराने का कोई प्लान नहीं हैं। प्रधानमंत्री खामोश हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है और बीमारी से लड़ने से इनकार कर दिया है।’’

राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि कोरोना को लेकर कई दिनों से आईसीएमआर पैनल और ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) की कोई मीटिंग नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय भी महामारी को लेकर कोई ब्रीफिंग नहीं कर रहा।

 

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश 

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (25,52,956), ब्राजील ( 12,80,054), रूस (6,20,794) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 72 43 0
2 आंध्र प्रदेश 11489 5196 148
3 अरुणाचल प्रदेश 172 42 1
4 असम 6607 4259 9
5 बिहार 8716 6762 58
6 चंडीगढ़ 425 335 6
7 छत्तीसगढ़ 2545 1914 13
8 दिल्ली 77240 47091 2492
9 गोवा 1039 3070 2
10 गुजरात 30095 22030 1771
11 हरियाणा 12884 8016 211
12 हिमाचल प्रदेश 864 502 9
13 जम्मू कश्मीर 6762 4080 91
14 झारखंड 2290 1643 12
15 कर्नाटक 11005 6916 180
16 केरल 3876 2008 22
17 लद्दाख 946 358 1
18 मध्य प्रदेश 12798 9804 546
19 महाराष्ट्र 152765 79815 7106
20 मणिपुर 1075 393 0
21 मेघालय 47 42 1
22 मिजोरम 145 30 0
23 ओडिशा 6180 4422 17
24 पुद्दुचेरी 502 187 9
25 पंजाब 4957 3201 122
26 राजस्थान 16660 13062 380
27 तमिलनाडु 74622 41357 957
28 तेलंगाना 12349 4766 237
29 त्रिपुरा 11325 1055 1
30 उत्तराखंड 2725 1822 37
31 उत्तर प्रदेश 20943 13583 630
32 पश्चिम बंगाल 16190 10535 616
भारत में कुल मरीजों की संख्या 508953 197387 15685

दुनियाभर में संक्रमित मामलों की संख्या 1 करोड़ के करीब 

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है. ब्राजील, भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में इससे जुड़े मामलों में लगातार तेजी दिख रही है और स्थिति गंभीर बनी हुई है. दुनियाभर में संक्रमित मामलों की संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 5 लाख के बेहद करीब है.

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x