प्रथा : सिर्फ़ एक रात के लिए होता है विवाह

0

हमारे देश अनेकों विविधता वाला देश हैं जहां सौ से ज्यादा भाषायें और अनगिनत बोलियां हैं.. तो प्रथायें अलग और अजब होना स्वाभाविक ही है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां सिर्फ एक रात के लिए ही शादी होती है। इस शादी हेतु दुल्हन स्वयं अपनी पसंद के दुल्हे का चुनाव करती है। जानकारी के मुताबिक, यह अजीब रिवाज चीन की शिलिंग घाटी में निवास करने वाले लोग अदा करते हैं।

आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि लड़की दूल्हा अपने गांव या फिर इर्द-गिर्द के गांव से नहीं बल्कि घुमने आये हुए सैलानियों में से चुनती है। सबसे अजीब बात तो यह है कि केवल लडकियाँ ही नहीं उनके परिजन भी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित दिखाई देते हैं।  

उस दिन घर को काफी अच्छे से सजाया जाता है तथा आंगन में डोली भी रखी जाती है। जब सैलानी घर पहुंचते हैं तो गाने-बजानें का भी कार्यक्रम किया जाता है। शादी का प्रारम्भ दुल्हन का बाप करता है, लड़की का बाप सर्वप्रथम उन्हें इस अनूठी रस्म यानि प्रथा के बारे में बताता है, तत्पश्चात दुल्हन आती है।

दुल्हन अपने साथ लाल रंग का वस्त्र लेकर आती है, जिसे वह सैलानियों के ऊपर फेंकती है। जिस किसी भी शख्स के ऊपर वह लाल वस्त्र गिरता है, उसे दूल्हे की पोशाक धारण करवाई जाती है, तत्पश्चात लड़की और सैलानी का विवाह काफी धूम-धाम से किया जाता है।

शादी होने के पश्चात यह नवविवाहित जोड़ा सिर्फ कुछ समय तक ही साथ रहता है। यदि दोनों की सहमती हुई तो दोनों एक दिन भी साथ रह सकते हैं, किन्तु तत्पश्चात साथ रहना असम्भव होता है। ये शादी शिलिंग घाटी की जनजाति संस्कृति को समझानें हेतु किया जाता है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x