संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.अशोक कुमार कालिया का निधन
वाराणसी: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.अशोक कुमार कालिया का रविवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। प्रो. अशोक कुमार कालिया 2005 से 2008 बीच के विश्वविद्यालय के कुलपति थे। प्रो. अशोक कुमार कालिया पैतृक रूप से लखनऊ के रहने वाले थे। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में संस्कृत के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर भी रहे। उनके निधन की सूचना पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षक और कर्मचारी शोकाकुल हो उठे। कुलपति प्रो.राजाराम शुक्ल ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।