नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान: ‘कदम’ समारोह में द गुरुकुलम स्कूल के यूकेजी छात्रों का ग्रेजुएशन संपन्न
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी
वाराणसी के ‘द’ गुरुकुलम स्कूल में शुक्रवार को कक्षा यूकेजी के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी (स्नातक समारोह) ‘कदम’ का आयोजन हुआ। जिसमें नन्हें-नन्हें बच्चों ने संगीत व नृत्य की बड़ी ही सुंदर प्रस्तुति दीं। अतिथियों व अभिभावक द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी , प्रबंधन समिति सदस्य सूरज सिंह व समन्वयक मृदुला राय व सविता दास ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कक्षा यूकेजी के नन्हें – नन्हें छात्रों ने संगीत और नृत्य की बड़ी ही सुंदर प्रस्तुति की।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चे ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनकर मंच पर आए। इस विशेष वेशभूषा में बच्चे बेहद सुंदर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरे नजर आ रहे थे। यह दृश्य देखकर अभिभावक भी भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए। पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानाचार्या प्रियंका मुख़र्जी व समन्वयक (प्राथमिक प्रधानाध्यापिका) सविता दास ने कक्षा यूकेजी के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्राधानाचार्या प्रियंका मुख़र्जी ने बताया कि ग्रेजुएशन सेरेमनी हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे अपने शैक्षिक उपलब्धियों और अपने भविष्य के लक्ष्यों की ओर बढ़ते हैं। साथ ही कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया
