चंदौली प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, गुलाल और फूलों से खेली गई होली भाईचारे का दिया संदेश

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पीडीडीयू नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका परिषद के सभासद सभागार कक्ष में रविवार को चंदौली प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

होली मिलन समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी है। ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है तथा लोगों के बीच संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हैं। चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेन्द्र पांडेय ने कहा कि समरसता का पर्व होली हमें आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, इसलिए उनका दायित्व है कि वे सामाजिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।

इसकी थी उपस्थिति 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार करुणापति तिवारी, पवन तिवारी, बृजेश कुमार, अमरेंद्र पांडेय, राजीव जायसवाल, मनोज उपाध्याय, शशांक शेखर पांडेय, कमलेश तिवारी, संदीप कुमार निगम, सत्यनारायण प्रसाद, कृष्ण मोहन गुप्ता, मोहम्मद अफजल, बबलू शर्मा, सरदार महेंद्र सिंह, कृष्ण कांत गुप्ता, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, गणेश गुप्ता, सुनील यादव, आशाराम यादव, विजय गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, कवलजीत सिंह, संजय शर्मा, तलवार सिंह, विजय विश्वकर्मा, पुष्कर रस्तोगी, कृष्ण मुरारी शर्मा, अशोक जायसवाल तथा धनंजय प्रसाद उर्फ बंटी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पत्रकारों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव का आनंद लिया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x