शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। शहर के इस्लामपुर क्षेत्र स्थित ईदगाह और जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस्लामपुर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की, वहीं इस्लामपुर जामा मस्जिद में भी नमाजियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई, जिससे कहीं कोई अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।
ईद के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा ।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x