*मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारम्भ*

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 
(रिपोर्टिंग गणेश)
खण्डवारी देवी इंटर कॉलेज चहनियॉं में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है । मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन चहनियॉं चन्दौली के अन्तर्गत बीए,एमए, बीएससी, एमएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमएड, बीए एलएलबी , एलएलबी में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। बी.एड., डी.फ़ार्मा, पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन हो रहा है,इच्छुक छात्र जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर के महाविद्यालय में प्रवेश हेतु अपना सीट सुनिश्चित करा सकते हैं । उक्त जानकारी संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष सिंह कैलाशी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया, कहा कि मॉं खण्डवारी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन हमेशा से क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए कम फीस में गुणवत्तापूर्ण, रोज़गारपरक शिक्षा छात्रवृत्ति के साथ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहता है, महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने क्षेत्र को शत प्रतिशत शिक्षा की व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर रहें । आपका प्रयास रहा कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा किसी भी अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न हो पाए इसलिए उन्होंने प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ उच्च शिक्षा में कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षक प्रशिक्षण, विधि, पॉलिटेक्निक व फार्मेसी शिक्षा की व्यवस्था की जिससे क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े और विशेष रूप से छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही प्रत्येक शिक्षा मिल सके जिससे अभिभावकों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े आपके इसी सोच के कारण आज चहनियॉं मे मॉं खण्डवारी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन गुणवत्तापरक व रोज़गारपरक शिक्षा का हब बना हुआ है जहाँ से इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक के साथ साथ सिविल सर्विस में भी छात्रों ने अपना परचम लहराया है ।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x