नवरात्रि पर ‘नव-शक्ति’ योजना: 9 दुकानों का ड्रॉ से हुआ आवंटन

0

 

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पीपीडीयू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर द्वारा नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘नव-शक्ति’ योजना के तहत 9 अस्थायी दुकानों का आवंटन ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।

नगर पालिका की ओर से इन दुकानों के लिए कुल 374 आवेदन पत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 346 महिला आवेदकों ने अपने फार्म जमा किए। सभी पात्र आवेदकों के बीच पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान एक छोटी बच्ची के हाथों द्वारा आवेदक द्वारा ट्रांसपेरेंट जार से पर्चियां निकालकर विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं में श्रीमती चांदनी चौहान, श्रीमती कांति देवी, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमति प्रतिमा देवी , श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती रूपाली, श्री मति श्यामरथी देवी, श्रीमती मैमन निशा, श्री मति गुड़िया रही।अवसर पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सोनू किन्नर अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना एवं सम्मानित सभासद गण मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की दुकान आवंटन योजनाएं चलाई जाएंगी

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x