दिनदहाड़े व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कैलाशपुरी मोड़ के सामने गुरुवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुगलसराय के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश गुप्ता की खड़ी चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर बदमाशों ने गाड़ी में रखा नकदी व महत्वपूर्ण कागजात से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश गुप्ता कैलाशपुरी मोड़ के ठीक सामने अपने प्रतिष्ठान पर वैगनआर कार यूपी 67 एडी 9888 खड़ी कर कुछ देर के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए उचक्कों ने बेखौफ होकर वाहन का शीशा तोड़ा और उसमें रखा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से की गई कि आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भुक्तभोगी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
उधर, जिले में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ चोर और उचक्के आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे चंदौली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x