मंगलसूत्र लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए लूट के जेवर

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क गोरखपुर

(आदर्श कुमार श्रीवास्तव)

गोरखपुर।* थाना गोला पुलिस ने लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के दो मंगलसूत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रिंस निषाद और विवेक निषाद को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना गोला क्षेत्र के बरहजपार माफी गांव के निवासी हैं।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को आरोपियों ने रास्ते में एक महिला को रोककर उसकी बहन का मंगलसूत्र छीन लिया था। इस संबंध में थाना गोला में मुकदमा संख्या 98/2026 दर्ज किया गया था।

इसके अलावा 26 फरवरी 2026 को आरोपियों ने ई-रिक्शा से जा रही एक महिला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया था, जिसके संबंध में मुकदमा संख्या 74/2026 दर्ज किया गया था।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल निलेश कन्नौजिया एवं कांस्टेबल हर्षवर्धन शामिल रहे।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x