मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर,  फूंका पुतला

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

डीडीयू नगर। बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को डीडीयू नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता के एन पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करते हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं।
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की बयानबाजी करने का साहस न कर सके। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कट्टरपंथी और समाज में नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
गौरतलब है कि मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की कथित विवादित टिप्पणी के बाद प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है और विभिन्न संगठनों द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x