मंडल रेल प्रबंधक ने ईशित्व आनंद की माता अनमोल कुमारी को सम्मानित किया

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

पीडीडीयू पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  उदय सिंह मीना द्वारा आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक प्राप्त करने वाले ईशित्व आनंद की माता श्रीमती अनमोल कुमारी, जो डीडीयू मंडल में रेल सुरक्षा बल (RPF) में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, को उनकी प्रेरणा और योगदान के लिये पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और परिवार को बधाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक के चेम्बर में इस अवसर पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।

 

ईशित्व आनंद की उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे मंडल के लिए उल्लेखनीय क्षण है। ईशित्व आनंद की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह उपलब्धि मंडल के लिए हर्ष का विषय है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x