दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क गोरखपुर
आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पैकोलिया (बस्ती)। थाना पैकोलिया पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमा संख्या 14/2026 में धारा 265(2) बीएनएस, 5m/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत एक आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गफ्फार अली पुत्र अतीकुर्रहमान, निवासी मझमपुर, थाना बेल्डांगा, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बस्ती भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के साथ उपनिरीक्षक हेसामुद्दीन खां, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गौड़ और कांस्टेबल धर्मवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
