बदमाशों ने किसान को मारकर कर की हत्या

0

हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते एसपी

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

चंदौली: होली के त्योहार के अगले ही दिन जिले में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार दोपहर फार्म हाउस पर सो रहे एक युवा किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह क्षेत्र के बड़े काश्तकार थे। उनके दो पुत्र विवेक सिंह और विशाल सिंह खेती-बाड़ी का काम संभालते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे 28 वर्षीय विशाल सिंह गांव के बाहर स्थित अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और उनकी कनपटी पर पिस्टल से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ लेते गए। फार्म हाउस के कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x