रैपुरा के मेधावियों का कमाल, ताइक्वांडो में दो स्वर्ण सहित जीते 16 पदक
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
कमालपुर (चंदौली)। डॉ भीमराव आंबेडकर संकुल डाभा सेमर अयोध्या में आयोजित 36 वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से खेलते हुए सकलडीहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के विभिन्न भार वर्ग में बालक बालिका वर्ग के कुल दो स्वर्ण एक रजत 13 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं विकास खण्ड का मान बढ़ाया । 9 ,10, “11 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया । कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के खिलाडयों ने ताइक्वांडो के बालक वर्ग में आलोक कनौजिया 41 किलो में कास्व राजन 38 – 40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण रतन पाल 35 -38 किलो भार वर्ग में कांस्य अंकित 32 -35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, रजनीश कुशवाहा 29 -32 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, पियूष यादव 27 – 29 किलो भार वर्ग में कांस्य ,’ रीतेश 18-21 किलो भार वर्ग में कांस्य जीता । बालिका वर्ग में रोशनी 41 प्लस भार वर्ग में रजत राजलक्ष्मी 35 – 38 भार वर्ग में कांस्य ऑंचल 29 – 32 भार वर्ग में रजत अन्नू 24 – 26 भार वर्ग में कांस्य सृष्टि यादव 20 – 22 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता ।
बच्चों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए भेजे गए डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानन्द दूबे ‘ सुधीर सिंह ‘ नारद यादव ‘ सुधाकर सिंह ‘ सत्यप्रकाश ‘ दिलीप कुमार ‘ मनोजकुमार पाण्डेय (व्यायाम शिक्षक ) सुषमा यादव ‘ पुष्पा राय ‘ देव कुमार आनन्द ‘ चन्द शेखर यादव आदि ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय नागरिकों ‘ अध्यापकों ने खुशी जाहिर की है।
