प्रेम विवाह का खौफनाक अंत;पति ने पत्नी घोंटा गला

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

​जनपद चंदौली केचकिया कोतवाली अंतर्गत भीषमपुर गांव में सोमवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। ढाई साल पहले जिस प्रेम कहानी की शुरुआत जीआईसी इंटर कॉलेज की दहलीज से हुई थी, उसका अंत एक महिला की दर्दनाक हत्या के साथ हुआ। आरोपी पति अपनी पत्नी का गला दबाकर मौके से फरार हो गया है।
​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीषमपुर निवासी सनी कुमार मौर्य (24 वर्ष) और बबली (22 वर्ष) ने लगभग ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की जान-पहचान जीआईसी इंटर कॉलेज, चकिया में पढ़ाई के दौरान हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवार से अलग गांव में ही रह रहे थे।
​बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दंपति के बीच आपसी अनबन और तनाव चल रहा था। सोमवार की रात यह विवाद इतना उग्र हो गया कि आवेश में आकर सनी मौर्य ने बबली का गला घोंट दिया।
​घर से चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, बबली अचेत अवस्था में पड़ी थी और आरोपी पति वहां से भाग चुका था।
​सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ​थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
​”आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की और अधिक स्पष्टता होगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
​इस घटना के बाद भीष्म पुर गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों के बीच भारी तनाव देखा जा रहा है। प्रेम विवाह के इस दुखद और हिंसक अंत को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x