डंपर में पीछे से ट्रक की टक्कर, परिचालक की मौत
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
अलीनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चला रहे 20 वर्षीय परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान रमेश यादव (20) पुत्र रंगनाथ, निवासी कोचस, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। बताया गया कि ट्रक चालक को नींद आने पर उसने वाहन की कमान परिचालक रमेश को सौंप दी थी। रमेश ट्रक लेकर आगे बढ़ रहा था।
इसी दौरान झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।


