रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इस प्रस्ताव का किया स्वागत

0

रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु संधि की अवधि विस्तारित करने के बाइडन के प्रस्ताव का स्वागत किया।व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि बाइडन ने रूस को ‘न्यू स्टार्ट ’ संधि की अवधि पांच साल के लिए विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया है।

मास्को। रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने अमेरिका के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की अवधि विस्तारित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रस्ताव का स्वागत किया है। इस संधि की समय सीमा दो हफ्ते से भी कम समय में समाप्त होने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस इस संधि की अवधि विस्तारित करने के पक्ष में है और वह अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण को देखना चाहता है।

व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि बाइडन ने रूस को ‘न्यू स्टार्ट ’ संधि की अवधि पांच साल के लिए विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया है। इस संधि पर 2010 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किये थे। संधि के तहत प्रत्येक देश 1,550 से अधिक तैनात परमाणु आयुध नहीं रख सकता। इस संधि की समय सीमा पांच फरवरी को समाप्त हो रही है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

एक नज़र

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x