ऐतिहासिक है केन्द्र और यूपी का बजट-संजय प्रताप

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क बस्ती
*रिर्पोटर:-इन्द्र भूषण चौबे*

बस्ती : भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरूवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अरदा मैरिज हाल के परिसर में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर वक्ताओं ने जानकारी दी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कन्द्रीय और उत्तर प्रदेश के बजट को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि इस बजट से गरीबों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि विपक्ष के लोग बजट के बारे में जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जबकि बजट में कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है जिससे देश के नागरिकों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी या नुकसान हो। कहा कि विपक्षी दलों के लोगों की टिप्पणियों से गुमराह न हों। उन्होने कहा कि बजट से लोगों के जीवन में बदलाव आयेगा। उन्होने ऐतिहासिक बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।

चौपाल में ब्लॉक प्रमुख गण, विधानसभा पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिला शक्ति करण सहित सभी क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, यशकान्त सिंह, पुष्करादित्य सिंह , दुष्यन्त विक्रम सिंह आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है । कहा कि युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाला है।

इनकी थी उपस्थिति 

कार्यक्रम में विजय तिवारी ,रामनिवास गिरी राकेश उपाध्याय, अरविन्द चौरसिया, सुजीत सोनी, अतुल यादव , श्याम नाथ चौधरी, रामउग्रह जायसवाल, प्रदीप सिंह, रवि प्रताप सिंह, के० डी० पाण्डेय राकेश, शमी विचिलमणि पाण्डेय, चन्द्रभान गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, रजनीश चौधरी, मनोज सिंह, राजकुमार चौधरी, शैलेष, पष्पू चौधरी, जय प्रकाश जायसवाल, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, रिकू, विकी यमुना पाण्डेय, बबराम सिंह राहुल, कृपाशंकर श्रीवास्तव, शिव प्रसाद सोनी पप्पू यादव कोटेदार, क्षेत्रीय प्रधान ,मोनू पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, शिव प्रकाश सोनी, बंटू तिवारी मैलानी, बलराम तिवारी, संजय सिंह,, अशोक पाण्डेय, गोपाल सिंह, राकेश अग्रहरी, राम स्वरूप कसौधन, पंकज सिंह सभासद, केशव पाठक, रणधीर सिंह, राधेश्याम पाठक, अवधेश मिश्रा, सोनू अग्रहरी, जुग्गीलाल, फूलचंद्र शर्मा, फूले सोनकर, विपिन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x