गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण प्रवचन के पूर्व हुआ भूमिपूजन

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली 

गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण प्रवचन का शुभारंभ 26 दिसंबर से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के सुभाष नगर स्थित कोट माता मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 30 दिसंबर को संपन्न होगा।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को भूमि पूजन का आयोजन भी किया गया।विधिविधान के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम गायत्री महाजप के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी उदय नारायण उपाध्याय ने बताया कि आने वाले 26 तारीख से गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा होगी । पहले ही दिन गायत्री शक्तिपीठ पराहुपुर से कलश यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण के बाद सुभाष नगर स्थित कोट माता मंदिर के प्रांगण में यज्ञ स्थल पर समाप्त होगी। 30 दिसंबर को महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x