150 वर्ष की गौरवशाली विरासत को याद कर भावुक हुए पुरातन विद्यार्थी
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में दो दिवसीय पुनर्मिलन समारोह का हुआ शुभारंभ, स्मारिका का विमोचन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरातन विद्यार्थियों का दो दिवसीय पुनर्मिलन समारोह गुरुवार को विद्यालय परिसर में उत्साह और भावुकता के माहौल में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना से हुई। इसके बाद मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के तैलीय चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी, विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, पूर्व एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी, गुरनाम सिंह, मानस पोद्दार एवं प्रशांत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं पुरातन विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने विद्यालय के विकास से जुड़ी आगामी परियोजनाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों के समक्ष रखी।
समारोह का प्रमुख आकर्षण पुरातन विद्यार्थियों के संस्मरणों और संदेशों से सुसज्जित स्मारिका का विमोचन रहा। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अमरेंद्र सिंह एवं पुरातन विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार स्मारिका का विमोचन संपादक के नेतृत्व में किया गया। स्मारिका के संपादक ब्रजेश कुमार ने इसके प्रकाशन की यात्रा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्मारिका विद्यालय की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, यहां से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की स्मृतियों को संजोने का प्रयास है। सह संपादक डॉ. मुकेश प्रताप सिंह ने भी स्मारिका के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
इसके बाद विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पुरातन विद्यार्थियों के बीच पुराने दिनों की यादें ताजा हो उठीं। इसके उपरांत ‘यादों की बारात’ के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई, जिसने समारोह को भावनात्मक और जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन अमित छाबड़ा ने किया ।
इसमें सहयोग रोहित कोचगवे,राजीव रंजन सिंह चहल , डॉ राज कुमार,सलीम जावेद,पूजा सिंह, रचना,रितेश,प्रशांत ठाकुर, इंतखाब ,श्याम प्रकाश , डॉ.दिग्विजय पांडेय, डॉ.विकास तिवारी,सुप्रियो गांगुली,मृत्युंजय राय ,पिनाकी,अजनी,राकेश पाठक , मोहित ,कृष्ण मोहन सिंह,आर एस सिंह ,आशीष अग्रवाल पुरातन विद्यार्थियों का सहयोग रहा।