बनारस में कोरोना का पॉजिटिव रोगी,मचा हड़कम्प

0

सच की दस्तक डेस्क वाराणसी

प्रधानमंत्री मंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी शहर में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस सामने आने से हड़कम्प मच गया। पीड़ित फूलपुर थाना क्षेत्र के छितौरा सहमलपुर का रहने वाला है।
युवक को फिलहाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जानकारी हो युवक 17 मार्च को दुबई से दिल्ली फ्लाइट से आया था। ट्रैन से 18 मार्च को वाराणसी आया और टेम्पो से अपने गांव गया। 19 मार्च को ये दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में दिखाने गया क्योंकि उसे गले मे खराश थी। इसका सैंपल बीएचयू जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद इसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार इसको गले में खराश के अलावा कोई विज़िबल सिम्पटम नहीं है। उसे दीन दयाल उपाध्याय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ट्रीटमेंट चालू किया गया है। उसके पूरे गांव को लॉक डाउन कराया जा रहा है। प्रशासन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। इसमें लोगों का आना और जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके पूरे गांव की थर्मल सकैंनिग कराई जाएगी। इसके घर वालों की कल सैम्पलिंग कराई जाएगी।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x