मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क रामगढ़ बिहार
सन्नद्ध संसदीय आम चुनावों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ कैमूर की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में “मतदाता जागरूकता अभियान” का प्रारंभ किया गया। इसके अन्तर्गत स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। स्वयंसेवकों में, अंकित ने “प्रजातंत्र में एक वोट के महत्व“ विषय पर व्याख्यान दिया, तनु गुप्ता ने “स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की भूमिका” पर तथा खुशबू कुमारी एवं आकांक्षा कुमारी ने “लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं और महिलाओं की भूमिका” पर चर्चा की। अंतिमा कुमारी ,रिया कुमारी ,ममता पाल एवं मनीषा कुमारी ने अपने गीतों के माध्यम से मतदान के महत्व को रेखांकित किया। पायल कुमारी, बृज विहारी, अश्वनी कुमार, आशीष कुमार, विजय प्रताप, ज्ञान कुमार आदि ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से मतदान का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों डॉ. यादवेन्द्र दूबे एवं डॉ. प्रियदर्शिनी सिंह ने संयुक्त रूप से मंच-संचालन का उत्तरदायित्व सम्भाला। कार्यक्रम के आयोजनस्थल महाविद्यालय के सभागार में स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन एवं उन्हें प्रबोधन देने हेतु इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गजानंद सिंह, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह, हिन्दी विषय के शिक्षक आमोद प्रकाश चतुर्वेदी एवं डॉ. विकास सिंह यादव, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार चौधरी, रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मधुलता शुक्ल के साथ महाविद्यालय के प्रधान लिपिक श्री भोला सिंह, वरिष्ठ लेखापाल श्री छोटेलाल त्रिपाठी, महाविद्यालय-शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह, आशुतोष राज, श्री प्यारेलाल एवं श्री हरिशंकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर प्रेम शंकर सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया