मुंहबोली बहन की शादी में पुलिस वालों ने बिखेरा जलवा

0

*मुंहबोली बहन की शादी में पुलिस वालों ने बिखेरा जलवा*
अपराधियों के पीछे दौड़ती भागती पुलिस, एनकाउंटर करती पुलिस,अपराधियों को हड़काती पुलिस को ही आमतौर पर लोग जानते हैंlलेकिन चंदौली में पुलिस का तब एक अलग ही रूप देखने को मिला जब डीएसपी सकलडीहा के मुंहबोली बहन की शादी में पूरा महकमा मेजबान की भूमिका में नजर आया। अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
डोली थामे दूल्हन को लेकर आते पुलिस के अधिकारियों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस का नाम सुनते ही अपराधिकयों को पकड़ने और कानून व्यवस्था को स्थापित करने वाले की छवि आपके दिमाग में उभरती है। लेकिन, इस छवि को अब यूपी पुलिस तोड़ने में जुटी। पुलिस अधिकारी अब समाज के लिए उदाहरण भी बनने का प्रयास कर रहे हैं। यह सबकुछ दिखा उत्तर प्रदेश के चंदौली में। एक गरीब लड़की की शादी का जिम्मा पुलिस अधिकारियों ने हाथ में लिया तो अपनी मुंहबोली बहन के लिए वह सबकुछ करते नजर आए, जो एक भाई करता है। पुलिस वाले भैया वर्दी में ही बहन की डोली थामे बहन को विवाह मंडप तक लेकर जाते दिखे। वहीं, पुलिस वाली बहनों ने भी अपनी इस बहन की शादी में बधाई देती नजर आई।
मामला चंदौली जिले के सलहडीहा का है। यहां पर समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने एक गरीब परिवार की बच्ची की शादी के लिए पहल की तो सीओ अनिरुद्ध सिंह सामने आए। उन्होंने आवाजपुर की बेटी को अपनी मुंहबोली बहन माना और शादी में एक भाई का पूरा फर्ज निभाया। शनिवार की रात आवाजपुर खेल ग्राउंड में इस बहन की बारात आई तो इंतजामों को देखकर हर कोई तारीफ करता दिखा। गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची तो उसका स्वागत लड़की के मुंहबोले पुलिस वाले भाइयों ने किया। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। शादी कार्यक्रम को लेकर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुंहबोली बहन शिखा की शादी पुलिस वाले भाइयों ने बहुत धूम-धाम से कराई। उन्होंने बताया कि एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी सुखराम भारती, विधायक सुशील सिंह जैसे लोग बहन को आशीर्वाद देने पहुंचे।
अनिरुद्ध सिंह की ओर से मुंहबोली बहन की शादी कराने की चर्चा इलाके में खूब थी। शनिवार को इलाके के लोगों ने पुलिस की अलग प्रकार की खातिरदारी भी देखी और उनका अलग रूप भी। बहन को जयमाल के स्टेज पर पुलिसवाली बहनें लेकर पहुंचीं। शादी के दौरान वर पक्ष भी काफी खुश दिखा। पिछले करीब एक सप्ताह से आवाजपुर स्थित एक नीजि महाविद्यालय के प्रांगण में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिछले शुक्रवार को लड़की की मेंहदी की रश्म के दौरान भी सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंचे थे और उन्होंने एक भाई का फर्ज निभाया था।
इस बाबत समाजसेवी ने किया था सीओ से अनुरोध
आवाजपुर गांव के समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने गरीब बच्ची की शादी के लिए सलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह से अनुरोध किया था। सीओ ने उनके अनुरोध पर लड़की की शादी में होने वाले खर्च के अलावा अन्य मदद का भी भरोसा लड़की के पिता को दिलाया। इसके बाद लड़की के पिता ने बरठी गांव के अवधेश कुमार के बेटे सौरभ यादव से शादी तय कर दी। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने लड़की की शादी का तमाम खर्च उठाया। उन्होंने लड़की को अपनी मुंहबोली बहन मानते हुए इस शादी को पूरा कराया। सफलतापूर्वक शादी के बाद वे काफी खुश नजर आए।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x