दुनिया में जीवन के अस्तित्व से जुड़ी जानकारियों से पर्दा उठाने के लिए अक्सर शोधकर्ता शोध करते हैं। इस दौरान वे पुराने जीव-जंतु से लेकर अन्य चीजों के जीवाश्म की खोज करते हैं। इसी सिलसिले में वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्हें यूपी के सोनभद्र से अब तक का सबसे पुराना जीवाश्म मिला है। ये 174 करोड़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये जीवाश्म दुनिया के सबसे पुराने जीवाश्म में से एक हो सकता है।
बताया जाता है कि सोनभद्र के बारी, डाला और ओबरा क्षेत्र में लगभग 174 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला है। ये तीन लेयरों में मौजूद हैं। वैज्ञानिक इनके नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज रहे हैं। उनका कहना है कि ये जीवाश्म सोनभद्र के सलखन फॉसिल्स पार्क से भी लगभग पंद्रह साल पुराना हो सकता है। लखनऊ के भू-वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां मिला जीवाश्म अब तक का सबसे पुराना जीवाश्म हो सकता है। इसके जरिए धरती के अस्तित्व की सटीक जानकारी मिल सकेगी। क्योंकि ये उस वक्त के होते हैं जब पृथ्वी पर केवल पेड़.पौधे और जानवर ही यहां रहते थे।
मालूम हो कि अमेरिका के यलो स्टोन फॉसिल्स पार्क को दुनिया के प्राचीन जीवाश्म में से माना जाता है। मगर इससे से भी पुराना फॉसिल्स पार्क सोनभद्र के सलखन में मौजूद है जो लगभग 160 करोड़ साल पुराना है। मगर अब यहां एक और जीवाश्म के मिलने जो कि 174 करोड़ साल पहले का बताया जा रहा है, इससे सोनभद्र में रिसर्चरों की संख्या में इजाफा होगा। यहां दुनियाभर से शोधकर्ताओं के आने की संभावना बन रही है जो वाराणसी और सोनभद्र व पूरे उत्तर प्रदेश के लिए खुशी की बात है।