व्यापारियों के प्रति तन मन धन के साथ खड़ा रहूंगा – प्रकाश सोनिया
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली – अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बबुरी नगर इकाई का गठन शुक्रवार की दोपहर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनिया व नगर महामंत्री अविनाश ,कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, संगठन मंत्री विकास सिंह, जिला मंत्री रोहित वर्मा, जिलामंत्री सुनील सिंह (लादू)व जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल और वही जिसमें पदाधिकारी के सर्व समिति से युवा नगर अध्यक्ष के लिए विख्यात सोनिया(बीरू)व नगर महामंत्री उज्ज्वल जायसवाल और उपाध्यक्ष नितिन जायसवाल को बनाया गया।
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष विख्यात सोनिया(बीरू)ने बताया कि व्यापार मंडल का नगर इकाई के गठन होने से व्यापारियों को मजबूती मिलेगी व्यापारियों की समस्या के लिए हम लोग तन मन धन के साथ खड़े रहेंगे व्यापारियों किसी भी प्रकार की समस्या होती है और तुरंत अपने पदाधिकारी से अवगत कारण जिसकी समस्या का समाधान हो सके ।
वही जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का संगठन काफी पुराना है मेरा व्यापारियों के साथ बहुत पहले से जुडाव हो रहा है और आगे भी रहेगा व्यापारियों के लिए उठाए गए कदम को मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा व्यापारियों की समस्या के निवारण के लिए मैं हमेशा तत्पर तैयार रहूंगा ।
व्यापारियों में छोटे-मोटे करोबारियों के लिए मैं हर समय मदद के लिए प्रयास करता रहूंगा बबुरी में व्यापारियों की समस्या कुछ न कुछ रहती हैं जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण मिलकर व्यापारियों के हित के लिए सेवा करते रहेंगे कोई भी अधिकारी हमारे व्यापारी भाइयों को पीड़ित ना करें व्यापारियों को भी समस्या होती है मैं उसे तुरंत समाधान करने का प्रयास करूंगा इस बैठक में शामिल जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल,, कमलाकर तिवारी, आदि कई लोग मौजूद रहे?





